फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No electricity for 12 hours in Sadar Bazar

सदर बाजार क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक रही बिजली गायब

Thu, 08 Apr 2021 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
No electricity for 12 hours in Sadar Bazar
गुरुग्राम। दो दिन पहले सदर बाजार के पास दुकानों में आग लगने के बाद एहतियात के तौर पर क्षेत्र की बिजली सप्लाई काट दी गई थी। दुकानों में आग बुझाने का कार्य आधी रात तक चला, जिसके बाद सुबह ही बिजली कर्मियों ने क्षेत्र की बिजली सप्लाई को शुरू किया। रातभर बिजली सप्लाई कटी होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कई लोगों के इनवर्टर रात को ही बंद हो गए। सदर बाजार क्षेत्र में बहुत कम बिजली कटती है तो काफी लोगों ने इनवर्टर नहीं लगवाए हुए हैं। ऐसे में वे काफी देर तक बिजली के आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन बिजली नहीं आने के कारण उनको छतों पर सोना पड़ा या फिर गर्मी में हाथ से पंखा हांकना पड़ा। बुधवार सायं बिजली सप्लाई कटने से जैकबपुरा, गुरुद्वारा रोड, सदर बाजार क्षेत्र, रोशनपुरा, नई बस्ती व रामनगर का क्षेत्र प्रभावित रहा, जहां पर रात को 12 घंटे से अधिक बिजली गायब रही।
विज्ञापन

रात को दुकानों में आग बुझने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा नहीं लिया कि बिजली सप्लाई को दोबारा से चालू किया जाए या नहीं। रोशनपुरा निवासी सर्वेश व मुकेश ने बताया कि रातभर बिजली नहीं आने के कारण काफी परेशानी हुई, क्योंकि इनवर्टर में पंखे आदि चलाने से आधी रात के बाद बंद हो गया। जिस कारण उन्हें गर्मी में ही रात काटनी पड़ी। सुबह लगभग 7.30 बजे बिजली आई। जिसके बाद ही थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं भरा जा सका पानी
सदर बाजार क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुबह 5.30 बजे आती है और 7 बजे से पहले ही बंद हो जाती है। ऐसे में बृहस्पतिवार को सुबह 7.30 बजे बिजली की सप्लाई शुरू होने के कारण इस क्षेत्र के घरों में टंकियों में पानी भी नहीं भरा जा सका। सुबह उठकर लोग बिजली के आने का इंतजार करते रहे, ताकि मोटर चलाकर पानी की टंकी भर सकें। लेकिन बिजली नहीं आने के कारण बाल्टी व टब भरकर रखने पड़े।

जैकबपुरा क्षेत्र के जेई सुनील का कहना है कि एहतियात के तौर पर बिजली की सप्लाई को बंद किया गया था। क्योंकि आग बुझाने के दौरान हाईड्रोलिक मशीन और फायर ब्रिगेड की मशीनों से पानी दुकानों पर छिड़का जा रहा था। वहीं, बिजली के तार भी दुकानों के आगे जल गए थे। ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए जांच करके ही सुबह बिजली शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed