{"_id":"5f05df7c8ebc3e635c77172a","slug":"no-deposit-fees-deprived-of-online-education-gurgaon-news-noi522057028","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जमा की फीस तो ऑनलाइन शिक्षा से किया वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं जमा की फीस तो ऑनलाइन शिक्षा से किया वंचित
विज्ञापन
गुरुग्राम। लॉकडाउन के समय से स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। अब जुलाई से स्कूलों ने सख्ती बरतते हुए छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गरुग्राम के अजंता पब्लिक स्कूल का मामला सामने आया है। अभिभावकों का कहना है कि छात्रों की आई-डी ब्लॉक कर दी गई है। उनके बच्चों को ऑनलाइन कक्षा से वंचित किया जा रहा है।
गौरतलब है कि शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेने के आदेश दिए थे। यह सिर्फ तीस जून तक थे। इसके बाद अभी तक नए आदेश जारी नहीं हुए हैं। अजंता अभिभावक संगठन के सदस्यों का कहना है फीस जमा करने के लिए स्कूल द्वारा दबाव बनाया गया है। वह पूरी फीस की जगह सिर्फ ट्यूशन फीस देने में समर्थ हैं।
उनका कहना है कि अगर फीस जमा नहीं कर सकते तो छात्रों का नाम कटवा सकते हैं। ऐसे में अभिभावकों का कहना है स्कूलों द्वारा शिक्षा के अधिकार का भी उल्लंघन किया जा रहा है। प्राचार्य वैभव कुमार ने बताया कि अभी तक सिर्फ 40 फीसदी ही छात्रों की फीस जमा हुई है। ऐसे में सभी को ब्लॉक नहीं किया जा सकता। किसी भी छात्र की आईडी को ब्लॉक नहीं किया गया है। तकनीकि समस्या की वजह से कई छात्र ऑनलाइन शिक्षा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जल्द ही सभी छात्र जुड़ सकेंगे।