{"_id":"5f1d9a7e8ebc3e63887e2710","slug":"no-children-school-staff-will-have-to-accept-100-percent-attendance-from-today-gurgaon-news-noi525874868","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से स्कूलों का पूरा हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से स्कूलों का पूरा हुआ ग्रीष्मकालीन अवकाश
विज्ञापन
गुरुग्राम। 26 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते स्कूल बंद थे लेकिन आज से स्कूल खोल दिए जाएंगे। स्टाफ को शत प्रतिशत हाजरी लगानी होगी। एक जुलाई से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू की गई थी। हालांकि इससे पहले ही स्कूल लॉकडाउन के समय से छात्रों के लिए बंद थे लेकिन शिक्षकों को लगातार आना पड़ रहा था।
शिक्षक द्वारा जुलाई में भी छात्रों को स्कूल में बुलाना व्यर्थ मान रहे हैं। इनका कहना है कि घरों में रहते हुए भी उन्हें पढ़ाया जा रहा था। आगे भी ऐसा किया जा सकता है। जब काम घरों से संभव है तो शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति नहीं करानी चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने बताया कि 26 दिन बाद दोबारा से स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का शिक्षकों को पूरा ध्यान रखना होगा। स्कूलों को सैनिटाइज करवाने का जिम्मा प्रशासन का होगा। इस बारे में सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। साफ सफाई को लेकर भी फंड पहले ही जारी कर दिया गया था। स्कूल के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ का आना आवश्यक है। नियमित रूप से शिक्षकों की हाजिरी लगाई जाएगी।
स्कूलों के खुलने पर सरकार और शिक्षा निदेशालय कोई निर्णय पर नहीं पहुंचा है। कोरोना संक्रमण के फैलाव में कोई कमी नहीं हैं। ऐसे में स्कूल खोलने पर अभिभावक भी सहमति नहीं जता पा रहे हैं। ऐसे पर शिक्षकों को बुलाना एक तरीके से व्यर्थ है। आदेशानुसार सभी शिक्षक सोमवार से स्कूल पहुंचेंगे।
विज्ञापन
- दुष्यंत ठाकरान, प्राथमिक शिक्षक संघ