फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nipun Haryana Mission: Week 10 Cue Cards Released

Gurugram News: निपुण हरियाणा मिशन 10वें सप्ताह क्यू कार्ड जारी

Wed, 16 Sep 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Nipun Haryana Mission: Week 10 Cue Cards Released
बुनियादी कौशल को मजबूत करने और रिवीजन सत्र पर जोर
विज्ञापन

नंबर गेम- 14 से 18 सितंबर तक पाठ्यक्रम होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निपुण हरियाणा मिशन के तहत बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10वें सप्ताह की शिक्षण योजना और क्यू कार्ड जारी किए गए हैं। क्यू कार्ड में निर्धारित पाठ्यक्रम 14 से 18 सितंबर तक पूरा कराया जाएगा। इस सप्ताह शिक्षकों का मुख्य ध्यान विद्यार्थियों के भाषा, गणित और अंग्रेजी के बुनियादी कौशल को मजबूत करने के साथ-साथ पिछले अध्यायों के दोहराव पर रहेगा। शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे पिछले के पाठों और विषयों को पूरा कराएं। साथ ही सीखने में पिछड़ रहे बच्चों के लिए विशेष रिवीजन सत्र आयोजित किए जाएंगे।

बालवाटिका-3 में पाठ के साथ हावभाव, मजेदार आवाज, प्रत्येक बच्चे को बोलने का अवसर देना और अच्छे काम पर बच्चों की सराहना करने जैसी गतिविधियां शामिल हैं। कक्षा-एक में मौखिक भाषा विकास, बालगीत, कविता, 20 तक की संख्याओं में छूटी हुई संख्या पहचानना, आरोही-अवरोही क्रम, तुलना और जानवरों की पहचान कराई जाएगी।
विज्ञापन


कक्षा-दो में शारीरिक स्वच्छता पर चर्चा, चित्रों की मदद से कहानी सुनाना और कविता बनाना समेत अन्य गतिविधियां होंगी। कक्षा-तीन में अक्षरों से बने शब्द पढ़ना, शब्दों से वाक्य बनाना और कागज मोड़कर अलग-अलग आकृतियां बनाना सिखाया जाएगा। कक्षा-चार में नकली हीरे, हवा और धूल और फन विद गेम्स जैसे पाठ शामिल हैं। कक्षा-पांच में मेरा बचपन, क्या तुम्हें पैटर्न दिखा और रिवीजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है लक्ष्य
विद्यार्थियों के भाषा, गणित और अंग्रेजी के बुनियादी कौशल को मजबूत करने के साथ-साथ पिछले अध्यायों के दोहराव पर ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों से बच्चों की भाषा की लिखने, पढ़ने और समझ को परखा जाएगा। इसके साथ ही गणित विषय पर ध्यान फोकस किया जाएगा। विशेषज्ञों को उम्मीद है कि बच्चों की समझ इससे बेहतर होगी।


निपुण हरियाणा मिशन के तहत हर बार इस सप्ताह का क्यू कार्ड जारी होता है। इससे शिक्षकों भी बच्चों को पढ़ाने में आसानी होता है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य बच्चों के पहले से सीखे हुए पाठों को दोहराने के साथ भाषा, गणित और अंग्रेजी के बुनियादी कौशल को मजबूत करना है। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने का अवसर दिया जाएगा। -सुमिता रांगी, जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed