फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NIA files chargesheet against five accused including Goldy Brar in Gurugram club blast case

NIA: पाकिस्तान से खालिस्तानी मुहिम चलाने वाले बब्बर खालसा ने रची थी इन क्लबों को बम से निशाना बनाने की साजिश

Sat, 07 Jun 2025 02:23 PM IST
विजय पुंडीर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 07 Jun 2025 02:23 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हरियाणा के गुरुग्राम में दो क्लबों पर बम हमलों से संबंधित 2024 के मामले में आतंकवादी गोल्डी बरार सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

विज्ञापन
NIA files chargesheet against five accused including Goldy Brar in Gurugram club blast case
एनआईए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल, (बीकेआई), जिसे बब्बर खालसा भी कहा जाता है, इस संगठन के सदस्यों ने पाकिस्तान और दूसरे मुल्कों में बैठकर, गुरुग्राम के दो क्लबों को बम से निशाना बनाने की साजिश रची थी। बीकेआई को खालिस्तान समर्थक संगठन माना जाता है। इस संगठन का हाथ कई बड़े आतंकी हमलों में भी रहा है। एनआईए ने इस संगठन के सक्रिय सदस्य और आतंकवादी, गोल्डी बरार समेत 5 लोगों के खिलाफ गुरुग्राम क्लब बम विस्फोट मामले में आरोपपत्र दाखिल किया है। गोल्डी बरार और रणदीप मलिक को छोड़कर बाकी सभी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम में दो क्लबों पर बम हमलों से संबंधित 2024 के मामले में नामित व्यक्तिगत आतंकवादी गोल्डी बरार समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एनआईए ने कनाडा में रहने वाले सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार के साथ सचिन तालियान, अंकित, भाविश और अमेरिका में रहने वाले रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूए(पी) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए हैं। गोल्डी बरार और रणदीप मलिक को छोड़कर बाकी सभी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


बीकेआई के अधिकांश सदस्य, पाकिस्तान सहित दूसरे मुल्कों में छिपे हुए हैं। एनआईए की जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर-29 में स्थित वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब को बम से निशाना बनाने की साजिश में शामिल थे। इन लोगों ने बब्बर खालिस्तानी इंटरनेशनल (बीकेआई) के इशारे पर बड़ी साजिश रची थी। इनका उद्देश्य हरियाणा और पड़ोसी क्षेत्रों में हिंसा के द्वारा सांप्रदायिक विद्वेष फैलाना था। प्रतिबंधित बीकेआई आतंकी संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने 10 दिसंबर 2024 को उक्त क्लबों पर हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए की जांच में यह भी पता चला है कि इस गहरी आतंकी साजिश के पीछे गोल्डी बरार और उसके साथियों का हाथ था। एनआईए की जांच के अनुसार, यह आतंकी सिंडिकेट, धन उगाही, आतंकी फंड जुटाने, विस्फोटक और हथियार और गोला-बारूद खरीदने और देश की अखंडता, सुरक्षा (आर्थिक सुरक्षा सहित) और संप्रभुता को खतरे में डालने के लिए आम लोगों के बीच आतंक को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल है। एनआईए द्वारा आतंकवाद विरोधी मामले में अपनी जांच जारी रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed