Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   NH-48 elevated corridor will connect to Delhi-Mumbai Expressway, alignment being prepared

Gurugram News: एनएच-48 एलिवेटेड कॉरिडोर से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से, तैयार हो रहा अलाइनमेंट

Tue, 13 Jan 2026 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
NH-48 elevated corridor will connect to Delhi-Mumbai Expressway, alignment being prepared
राजीव चौक पर जाम दूर करने के लिए बन रही कार्ययोजना, दिल्ली से सोहना और सोहना से दिल्ली की ओर बनेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजीव चौक पर जाम दूर करने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को एलिवेटेड कॉरिडोर (लूप/रैंप) से जोड़ने की योजना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एलिवेटेड लूप की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करा रहा है।
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राजीव चौक पर जाम को दूर करने के लिए एनएचएआई, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण और यातायात पुलिस काम कर रही है। राजीव चौक पर जाम दूर करने के लिए जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा की अध्यक्षता में सात जनवरी को बैठक हुई थी। इसमें एनएच-48 के दिल्ली-गुरुग्राम सेक्शन पर जाम कम करने, राजीव चौक पर एनएच-48 की एनएच-248ए यानि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें चौक पर लगने वाले जाम को दूर करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक रेवाड़ी योगेश तिलक ने बैठक में राजीव चौक पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक फ्लो को बेहतर बनाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साेहना से जाने वाले ट्रैफिक के लिए ग्रेड सेपरेटेड एंट्री/एग्जिट (एलिवेटेड लूट) बनाने और जमीन संबंधी बातों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है कार्य योजना
1. दिल्ली से सोहना की ओर से जाने के लिए दो लेन का डेडिकेटेड लेफ्ट टर्निंग स्ट्रक्चर, जिसमें लेफ्ट टर्निंग मूवमेंट के लिए पक्के शोल्डर का प्रस्ताव है। यह फ्लाईओवर की दीवार के पास सोहना रोड पर उतरेगा। इसका स्ट्रक्चर इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि गाड़ियां आसानी से बादशाहपुर-सोहना की ओर एलिवेटेड कॉरिडोर में घुस सकती हैं या सर्विस रोड से निकल सकती हैं।

2. सोहना से दिल्ली की ओर जाने के लिए सिंगल स्पैन के बजाय, एनएच-48 स्थित राजीव चौक फ्लाईओवर को दो लेवल पर क्रॉस करने के लिए एक तय अरेंजमेंट प्रस्ताव किया गया है। राजीव चौक पर बना वर्तमान फ्लाईओवर 10 मीटर ऊंचा है। फ्लाईओवर के दोनों तरफ 25 मीटर ऊंचे पिलर पर एलिवेटेड लूट बनेगा।

----------------------
खेल परिसर की जमीन की जरूरत होगी
दिल्ली से सोहना की ओर एलिवेटेड कॉरिडोर या लूप बनाने के लिए ताऊ देवीलाल खेल परिसर की जमीन की जरूरत होगी। हालांकि, एजेंसियों का प्रयास होगा कि कम से कम जमीन की जरूरत हो, इसके लिए टर्न रेडियस को रिवाइज किया जा सकता है। जमीन जीएमडीए उपलब्ध कराएगा। सोहना से दिल्ली की ओर बीएसएनएल की जमीन चाहिए। हालांकि, बैठक में बीएसएनएल ने जमीन देने की हामी भरी है। दूसरा राजीव चौक पर प्रदेश सरकार की जमीन है। इसमें एनसीआरटीसी के नमो रेल के स्टेशन की लोकेशन के अनुसार प्रपोजल पर फाइनल होगा। इस सभी बातों को ध्यान में रखकर एनएचएआई अलाइनमेंट को फाइनल करने जा रहा है। सीवर-पानी समेत अन्य जनसुविधाओं को संबंधित विभाग को हटाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed