फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Newly elected public representatives will be sworn in on December 3

Gurugram News: नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को तीन दिसंबर को दिलाई जाएगी शपथ

Mon, 23 Jan 2023 04:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
Newly elected public representatives will be sworn in on December 3
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शनिवार 3 दिसंबर को शपथ दिलवाई जाएगी। गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि पंच व सरपंच को संबंधित गांव के ग्राम सचिवालय या फिर अन्य सार्वजनिक स्थल पर शपथ दिलवाई जाएगी। खंड समिति सदस्यों का संबंधित खंड मुख्यालय और जिला परिषद सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
उपायुक्त ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह तीन दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके लिए ग्रामवार व ब्लॉकवार अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं। जिला परिषद के सदस्यों को उपायुक्त निशांत कुमार यादव स्वयं गुरुग्राम मुख्यालय पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। वहीं संबंधित एसडीएम अपने-अपने खंड में प्रभारी अधिकारी होंगे। फर्रुखनगर खंड में अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया प्रभारी अधिकारी होंगे। संबंधित बीडीपीओ अपने-अपने ब्लॉक में शपथ ग्रहण कार्यक्रमों की पूरी व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंचायतीराज विभाग के मंत्री देवेंद्र बबली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। सभी नव-निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों को पंचायती राज विभाग द्वारा शपथ कार्यक्रम के बारे में सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed