फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New revelation in Delhi blast car that exploded was registered in name of Salman from Gurugram

दिल्ली धमाके में नया खुलासा: जिस कार में हुआ धमाका, वो गुरुग्राम के सलमान के नाम पर पंजीकृत; हिरासत में युवक

Tue, 11 Nov 2025 12:24 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 11 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
New revelation in Delhi blast car that exploded was registered in name of Salman from Gurugram
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए धमाके के मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। गुरुग्राम पुलिस ने शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले सलमान को दिल्ली में हुए धमाके के बाद हिरासत में लिया है। जहां पर पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि उसने i20 गाड़ी दिल्ली की ओखला में देवेंद्र नाम के व्यक्ति को बेची थी। दिल्ली स्पेशल सेल की टीम व क्राइम ब्रांच की टीम ने सलमान से 2 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस को छानबीन के दौरान सलमान की भूमिका पर कोई संदेह नहीं मिला है। गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली पुलिस को गाड़ी से संबंधित इनपुट उपलब्ध करा दिया है। सीआईए सेक्टर- 40 प्रभारी ललित कुमार ने सलमान से पूछताछ की पुष्टि की है।

विज्ञापन




यह है मामला

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम करीब सात बजे एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही वहां खड़ी कई कारों में आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। एनआईए की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर को अलर्ट पर रखा गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

धमाके के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज शाम करीब 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ। इस विस्फोट में कुछ राहगीर घायल हुए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जाँच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊँगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा।


 

लाल किला मेट्रो स्टेशन के दो गेट बंद
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके के बाद अभी गेट नंबर -1 व चार बंद हैं। एक नंबर मेट्रो गेट चांदनी चौक और चार नंबर लाल किला की तरफ जाता है।

पीएम मोदी ने भी व्यक्त की संवेदनाएं
पीएम मोदी ने कहा, आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed