फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New place marked for bus depot in Manesar

Gurugram News: मानेसर में बस डिपो के लिए नई जगह चिह्नित

Wed, 04 Jun 2025 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
New place marked for bus depot in Manesar
सेक्टर-81 के पास देखी गई जमीन, पहले चिह्नित भांगरोला की 9.20 एकड़ जमीन उपयुक्त नहीं थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर में बस डिपो निर्माण के लिए सेक्टर-81 के पास जमीन चिह्नित की गई है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) जमीन के बारे में जानकारी जुटा रहा है। यदि जमीन सही मिली तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहले मानेसर के भांगरोला में 9.20 एकड़ जमीन बस डिपो के लिए मिली थी, जो कि उपयुक्त नहीं मिली।
जीएमडीए की आईएमटी मानेसर में बस डिपो निर्माण की योजना है। इसके लिए एम-12ए (भागरौला गांव) में करीब 9.20 एकड़ जमीन मिली थी। हालांकि, यह जमीन मेन रोड से दूर है, यदि मॉल बनाना होगा तो सड़क को चौड़ा करने की जरूरत होगी। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण करना होगा। ऐसे में जीएमडीए की बस डिपो बनवाने की योजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। अब जीएमडीए अन्य जमीन की तलाश कर रहा है। जीएमडीए ने सेक्टर-81 के पास जमीन की पहचान की है। अब जीएमडीए जमीन को लेकर अन्य जानकारी जुटा रहा है। यदि जमीन सही मिली तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जीएमडीए मोबिलिटी डिवीजन के महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने कहा कि आईएमटी मानेसर बहुत बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर 150 बसें की क्षमता का बस डिपो बनवाया जाना है। इसके लिए उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed