फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New footpaths and barricades built in Sector-43, pedestrians get safe movement

Gurugram News: सेक्टर-43 में बने नए फुटपाथ और बैरिकेडिंग, राहगीरों को मिली सुरक्षित आवाजाही

Mon, 25 May 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
New footpaths and barricades built in Sector-43, pedestrians get safe movement
सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-43 क्षेत्र में राहगीरों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए फुटपाथों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही सड़क की ओर मजबूत बैरिकेडिंग भी लगाई गई है ताकि पैदल चलने वाले लोगों को तेज रफ्तार वाहनों से सुरक्षित रखा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहल से क्षेत्र में पैदल आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो गई है।



सेक्टर-43 की कई सड़कों पर लंबे समय से फुटपाथों की कमी महसूस की जा रही थी। लोगों को मजबूरी में सड़क के किनारे चलना पड़ता था जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। सुबह और शाम के समय जब वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती थी तब बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नए फुटपाथ बनने और बैरिकेडिंग लगने के बाद लोगों को सुरक्षित रास्ता मिल गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बैरिकेडिंग के कारण वाहन अब फुटपाथ के करीब नहीं आ रहे है। वहीं क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को भी ट्रैफिक के बीच सुरक्षित तरीके से चलने में मदद मिलेगी। स्थानीय निवासी मनजीत का कहना है कि इस तरह की सुविधाएं शहर के अन्य सेक्टरों में भी विकसित की जानी चाहिए। उनका मानना है कि बढ़ते ट्रैफिक और सड़क हादसों को देखते हुए फुटपाथ और सुरक्षा बैरिकेडिंग आज की जरूरत बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed