फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New fiscal budget presented in general meeting of municipal house

नगर निगम के सदन की सामान्य बैठक में पेश हुआ नए वित्त वर्ष का बजट

Thu, 18 Mar 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
New fiscal budget presented in general meeting of municipal house
गुुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद भवन (जॉन हॉल) में बृहस्पतिवार को नगर निगम के सदन की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया गया और लंबी चर्चा के बाद बजट को मंजूर कर दिया गया। नगर निगम ने नए वित्त वर्ष में 4899 करोड़ रुपये की आय और 2538 करोड़ रुपये के व्यय का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर विकास से संबंधित विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान पार्षदों ने अपने अहम सुझाव रखे, जिसे मेयर मधु आजाद व निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने गौर से सुना।
विज्ञापन

जिन एजेंडों पर चर्चा की गई उनमें सिकंदरपुर के लोगों को इंदिरा आवास योजना के तहत प्लॉट दिलवाना, सरस्वती विहार व मारुति विहार के खाली क्षेत्र का अधिग्रहण करने, राजेंद्रा पार्क में थाने की स्थापना के लिए बाबूपुर गांव में जमीन उपलब्ध कराने, व्यापार सदन में विभिन्न साइटों की नीलामी प्रक्रिया, हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) गुरुग्राम को नए प्रशिक्षण भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने समेत अन्य मुद्दे शामिल रहे। इस दौरान पार्षदों के लिए नए मोबाइल फोन की खरीद, मीट लाइसेंस की फीस में बढ़ोतरी व अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों पर कार्रवाई करने पर भी पार्षदों व अधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

मीट दुकानों की लाइसेंस की फीस बढ़ाने का फैसला
मीट की दुकानों पर सदन में बृहस्पतिवार को विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें लाइसेंस की फीस 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने और जुर्माना की राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया। वहीं, सदन की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक अब मंगलवार को मीट की दुकानें बंद रहेंगी। निगम की खाली पड़ी भूमि पर व्यावसायिक एवं रिहायशी योजना तैयार करके खुली बोली द्वारा लीज एवं किराए पर देने, रोड कट विश्लेषण रिपोर्ट, डिमांड रजिस्टर अनुसार जीएमडीए को पानी के बिल की अदायगी करने, कार्यरत वाहन, शहर में स्थित डेयरियों को बाहर स्थानांतरित करने का मुद्दा रखा गया
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडिंग की रखी गई रिपोर्ट
बैठक में स्ट्रीट वेंडिंग प्रोजेक्ट की रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि नगर निगम गुरूग्राम क्षेत्र में कुल 3452 रेहड़ियां लगाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। इसमें से 1620 रेहडड़ियों के होने का रिर्काड है। वेंडिंग एजेंसी द्वारा 1500 रूपए प्रति माह रेहड़ी से शुल्क की वसूली की जाती है, जिसमें से नगर निगम का शेयर 500 रूपए है। जारी किए गए वर्क ऑर्डर में दिए गए स्कॉप ऑफ वर्क अनुसार 3452 रेहड़ियों की अनुमानित राशि 6.98 करोड़ रूपए बनती है, जबकि तत्कालीन सिटी प्रोजैक्ट ऑफिसर द्वारा उपलब्ध करवाई गई रिपोर्ट अनुसार 1620 रेहड़ियों की अनुमानित राशि 1.79 करोड़ रूपए बनती है। इसमें से 31.51 लाख रूपए की राशि नगर निगम गुरूग्रामा के खजाने में जमा हुई है। शेष राशि की वसूली के लिए एजेंसियों को नोटिस जारी किया गया है। बैठक में मेयर मधु आजाद, सीनियर डिप्टी मेयर प्रोमिला गजेसिंह कबलाना, डिप्टी मेयर सुनीता यादव, निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह समेत सभी निगम पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed