{"_id":"619b80a2602cf1301f38426d","slug":"new-academic-session-2021-22-admission-process-completed-in-graduation-continuing-in-postgraduate-gurgaon-news-noi617141010","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 : स्नातक में दाखिला प्रक्रिया पूरी, स्नातकोत्तर में जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 : स्नातक में दाखिला प्रक्रिया पूरी, स्नातकोत्तर में जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत स्नातक में खाली हुई सीटों पर सोमवार को आखिरी मेरिट सूची जारी करके दाखिला प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित कुछ सीटें महाविद्यालयों में खाली बची हुई हैं, लेकिन आरक्षित सीटों के लिए विद्यार्थियों द्वारा आवेदन नहीं करने के कारण सीटों पर दाखिला नहीं हो सका है।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने 21 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक दाखिला पोर्टल को खोला था, जिसमें विद्यार्थियों ने नए आवेदन किए। वहीं काफी विद्यार्थियों ने अपने आवेदन फार्म में बदलाव किया। हालांकि कुछ ही कोर्स में सीट खाली थी। सोमवार की सुबह 9.30 बजे जिले के महाविद्यालयों में विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिसके बाद विद्यार्थियों की मेरिट सूची तैयार की गई और मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों के मोबाइल पर लिंक जनरेट करके भेजा गया। विद्यार्थियों को रात्रि 12 बजे तक फीस जमा कराने का समय दिया गया है।
वहीं, स्नातकोत्तर में भी कई संकायों में खाली हुई सीटों को लेकर मेरिट सूची जारी की गई है। हालांकि स्नातकोत्तर में कुछ विद्यार्थियों द्वारा सीटों पर दाखिला वापिस लेने की संभावना है, ऐसे में स्नातकोत्तर में सीट खाली होने पर मेरिट सूची जारी होगी। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 की दाखिला नोडल अधिकारी सरिता सिरा ने बताया कि स्नातक में सोमवार को अंतिम मेरिट सूची जारी हुई है, इसके बाद अगर सीट खाली होती है तो उच्चतर शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं स्नातकोत्तर में दाखिला प्रक्रिया जारी है, अगर दाखिला होने के बाद भी विद्यार्थी सीट खाली करते हैं तो अन्य विद्यार्थियों को दाखिला के लिए मौका मिलेगा।