फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Neither did they cancel their flight booking nor did they refund the money

Gurugram News: न फ्लाइट बुकिंग रद की और न ही रुपये वापस दिए, अब देने होंगे ब्याज समेत तीन लाख रुपये

Sat, 27 Sep 2025 07:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 27 Sep 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Neither did they cancel their flight booking nor did they refund the money
- महिला ने दिल्ली से अमेरिका में शिकागो के लिए बुक की थी फ्लाइट
विज्ञापन

- रीढ़ की हड्डी में चोट आने से हो गई थी महिला घायल, नहीं कर सकती थी सफर

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हादसे में घायल होने पर सफर न करने पर महिला की न फ्लाइट रद की और न ही रुपये वापस करने पर उपभोक्ता आयोग ने मुआवजे के साथ तीन लाख रुपये वापस करने का आदेश दिया है। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के सदस्य खुशविंदर कौर ने दिया है।

सेक्टर-47 निवासी उपासना ने लॉट पोलिश एयरलाइंस और स्काईलक्स ट्रेवल्स पर 10 जून 2024 को दिल्ली से अमेरिका के शिकागो जाने और वापस आने के लिए टिकट बुक किए थे। टिकट के लिए 3.02 लाख रुपये दिए थे। उनकी उड़ान 16 जुलाई 2024 को दिल्ली से और 11 सितंबर 2024 को शिकागो से वापसी की थी। 12 जुलाई 2024 को एक हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। चिकित्सकों ने उन्हें छह महीने तक पूरा आराम करने और बैठने-उठने से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन


उन्होंने उसी दिन ट्रेवल कंपनी को ईमेल भेजकर हादसे और डॉक्टर की सलाह की जानकारी का हवाला देते हुए टिकट बुकिंग रद करने के लिए कहा। यह सूचना उड़ान से 72 घंटे पहले दी गई थी। इसके बावजूद कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही रुपये वापस किया। कई बार कंपनी से संपर्क किया। उनकी वेबसाइट पर शिकायत दर्ज की। आयोग में सुनवाई के दौरान एयरलाइन और ट्रैवल कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। आयोग ने आदेश दिया है कि कंपनी तीन लाख दो हजार रुपये याचिका दायर करने की तिथि से वापस करें। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को हुई मानसिक परेशानी पर 30 हजार रुपये और कानूनी प्रक्रिया पर खर्च होने पर 22 हजार रुपये दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed