फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Neighbour accused of sexually harassing and trying to assault minor girl in Gurugram

शर्मनाक: गुरुग्राम में ढाई साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पहुंचा जेल

Tue, 28 Sep 2021 10:52 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 28 Sep 2021 10:52 AM IST
सार

पुलिस ने परिजनों के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
Neighbour accused of sexually harassing and trying to assault minor girl in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के पालम विहार क्षेत्र में रहने वाली ढाई साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना अपनी मां को बताई। आस-पास के लोगों ने आरोपी को दबोच कर पालम विहार थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वालों ने घटना की जानकारी डायल 112 नंबर पर दी जिसके बाद मौके पर पालम विहार थाना पुलिस पहुंची। पुलिस को बेटी के पिता ने बताया कि वह टोल कंपनी में कर्मचारी है। उसके बगल के कमरे में भरतपुर (राजस्थान) निवासी बब्बन सिंह रहता है। 
विज्ञापन


रविवार शाम को उसके कमरे में बेटी गई थी। जहां पर उसने दुष्कर्म का प्रयास किया जिसके बाद वह रोती हुई अपनी मां के पास आई। मां ने रोने का कारण पूछा। जिस पर उसने पूरी बात बताई। महिला ने अपने पति को सूचना देकर घर बुलाया और आस-पास के लोगों की मदद से आरोपी से पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने उसे पकड़ कर बैठा लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed