फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Negligence of Municipal Corporation, two year old child fell into open manhole of drain, died

Gurugram News: नगर निगम की लापरवाही, ड्रेन के खुले मैनहोल में गिरा दो साल का मासूम, मौत

Fri, 05 Apr 2024 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Negligence of Municipal Corporation, two year old child fell into open manhole of drain, died
सेक्टर-37 थाना पुलिस ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। नगर निगम की लापरवाही से बुधवार को एक मामूम की मौत हो गई। सेक्टर -37 थाना क्षेत्र के गांव सीही में दो साल का मासूम खेलते वक्त ड्रेन के खुले मैनहोल में गिर गया। काफी देर तक तलाश करने के बाद दंपती को उनका बेटा ड्रेन से मिला। सूचना मिलते ही दमकल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि इससे पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को गटर से निकाल लिया गया था। बच्चे को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सेक्टर-37 थाना पुलिस को शिकायत देकर संबंधित अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

मूल रूप से नेपाल निवासी भगत कुमार का परिवार गांव सीही में किराए के मकान में रहता है। भगत कुमार चाय की दुकान करते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनका दो साल का बेटा प्रदीप दुकान के पास ही खेल रहा था। खेलते हुए ही शाम करीब पांच बजे उनका बच्चा गायब हो गया।
विज्ञापन


भगत ने बताया कि पहले तो उन्होंने समझा कि बच्चा आसपास ही कहीं खेल रहा होगा, लेकिन जब काफी देर तक वह नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू हुई। भगत और उनकी पत्नी पार्वती अन्य लोगों के साथ मिलकर बच्चे को तलाशने लगे। इसी बीच पास में ही एक ड्रेन के खुले मैनहोल में बच्चा नजर आया। लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। इसके साथ ही आसपास के लोगों ने बच्चे को गटर से निकाल लिया। उसे पास ही स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक प्रदीप के पिता भगत कुमार की शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 283, 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर सत्यवान थाना प्रभारी

रुक नहीं रहे हादसे
2023 में बादशाहपुर में खुले मैनहोल में गिरने से 23 वर्ष के युवक की मौत

2019 में सेक्टर-23 में खुले मैनहोल में गिरकर तीन साल की मासूम की मौत ।
2016 में सेक्टर-47 में खुले मैनहोल में गिरने से तीन साल की बच्ची की जान चली गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed