Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Negligence in census work will not be tolerated: Divisional Commissioner

जनगणना कार्य में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : मंडलायुक्त

Tue, 12 May 2026 05:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Negligence in census work will not be tolerated: Divisional Commissioner
गुरुग्राम कैंप कार्यालय में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम के मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं और प्रशासनिक नीतियों के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार करती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा में पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने ये निर्देश मंगलवार को गुरुग्राम स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनगणना समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रगणकों और सुपरवाइजरों के साथ लगातार संपर्क रखा जाए, ताकि सर्वे के दौरान आने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके। साथ ही घर-घर सर्वे के दौरान जुटाई जा रही जानकारी की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में रिपोर्टिंग प्रणाली, रिकॉर्ड व्यवस्था और निरीक्षण प्रक्रिया पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, ताकि जनगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर 1855 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिसके माध्यम से जनगणना कर्मियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति नागपाल, संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed