{"_id":"667f2fe52e7cc6e4b305ad03","slug":"neet-uttarakhand-s-name-linked-to-rigging-one-of-the-main-accused-arrested-from-doon-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET : परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक दून से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET : परीक्षा में हुई धांधली से जुड़ा उत्तराखंड का नाम, मुख्य आरोपियों में से एक दून से गिरफ्तार
Sat, 29 Jun 2024 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:20 AM IST
सार
धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट परीक्षा में हुई धांधली में भी उत्तराखंड का नाम जुड़ गया है। धांधली के मुख्य आरोपियों में से एक गुरुग्राम के गंगाधर को देहरादून से ही गिरफ्तार किया गया है। पिछले दिनों गंगाधर देहरादून और मसूरी घूमने आया था। तभी सीबीआई ने उत्तराखंड पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड पुलिस को गत 25 जून को सूचना आई थी कि गुरुग्राम का गंगाधर देहरादून घूमने आया है। पुलिस ने गंगाधर के संबध में जानकारी जुटाई और उसे मसूरी जाते हुए पकड़ लिया। उस वक्त गंगाधर का परिवार भी साथ था। मौके पर सीबीआई और महाराष्ट्र पुलिस पहुंच गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गंगाधर को सीबीआई देहरादून शाखा के सुपुर्द कर दिया गया था। उधर सीबीआई सूत्रों ने यहां हुई पूछताछ के बारे में बताने से इन्कार कर दिया, उनका कहना है कि मामला दिल्ली ब्रांच का है।
विज्ञापन
पेपर लीक मामले में बिहार के लोगों से था संपर्क में
आरोप है कि गंगाधर बिहार के कुछ लोगों के संपर्क में था और उसने पेपर लीक कराने में मुख्य भूमिका निभाई है। सीबीआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद से मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी कर रही है। हाल ही में बिहार के पटना की एक कोर्ट ने मामले के दो आरोपियों बलदेव कुमार उर्फ चिंटू और मुकेश कुमार को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन