{"_id":"6908b866fedc0b27cc0917fb","slug":"ncc-training-camp-emphasizes-physical-intellectual-and-moral-activities-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71247-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक, बौद्धिक और नैतिक गतिविधियां पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक, बौद्धिक और नैतिक गतिविधियां पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर घौसगढ़ स्थित एक निजी स्कूल में 30 अक्तूबर से 8 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। इस शिविर में 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी गुरुग्राम के कई शैक्षणिक संस्थानों से आए करीब 600 लड़के और लड़कियां कैडेट्स भाग ले रहे हैं।
कमांडिंग अफसर कर्नल एसके कौशिक ने कहा कि कैडेट्स को इस शिविर में एनसीसी कैडेट्स के लिए विभिन्न शारीरिक, बौद्धिक और नैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ाना है। लेफ्टिनेंट कर्नल राघव ने बताया प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स के लिए पैराड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, शारीरिक फिटनेस, नेतृत्व विकास, आपदा प्रबंधन, सोशल अवेयरनेस ड्राइव, पर्यावरण संरक्षण अभियान, स्वच्छता अभियान, योग और सामूहिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, एकता, नेतृत्व क्षमता, समाजसेवा और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को उत्पन्न करना है।