{"_id":"692b4049585ba5dc450f6924","slug":"navy-personnel-duped-of-rs-139-lakh-by-sending-bill-update-apk-file-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-73296-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिल अपडेट की एपीके फाइल भेजकर नौसेना के जवान से 1.39 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिल अपडेट की एपीके फाइल भेजकर नौसेना के जवान से 1.39 लाख ठगे
विज्ञापन
फाइल पर क्लिक करते ही मोबाइल हुआ हैंग, कट गई राशि
पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने व्हाट्सएप पर गैस बिल अपडेट की एपीके फाइल भेजकर भारतीय नौसेना के जवान के आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1,39,789 लाख रुपये निकाल लिए। व्हाट्सएप पर आई एपीके फाइल पर क्लिक करते ही पीड़ित का मोबाइल हैंग हो गया और उसके बाद कार्ड से राशि कट गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है।
कांकरौला गांव निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय नौसेना में हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है। 26 नवंबर को जब सुखबीर सिंह अपने घर पर थे तो उनके व्हाट्सएप पर गैस कनेक्शन कटने संबंधी मैसेज आया। इस मैसेज में ही गैस कनेक्शन को अपडेट करने के बारे में देवेश नाम का मोबाइल नंबर भी लिखा था। मैसेज में दिए गए नंबर पर सुखबीर सिंह ने कॉल की तो बात करने वाले व्यक्ति ने उनको गैस कनेक्शन को अपडेट करने के बारे में बताया। इसके बाद कॉल पर बात करने वाले व्हाट्सएप पर गैस कनेक्शन को अपडेट कराने के लिए गैस बिल अपडेट एपीके फाइल भेजी।
सुखबीर सिंह ने एपीके फाइल पर क्लिक किया तो उनका मोबाइल हैंग हो गया। इसके कुछ देर बात सुखबीर सिंह ने अपना मोबाइल देखा तो उसके पास बैंक से रुपये डेबिट होने संबंधी मैसेज आया हुआ था। जब उन्होंने मैसेज खोलकर देखा तो आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से कुल 1,39,789 रुपये कट गए हैं। जब सुखबीर सिंह ने एपीके फाइल भेजने वाले व्यक्ति के नंबर पर कॉल की तो उसने फोन नहीं उठाया। जब उससे रुपये कटने के बारे में मैसेज किया तो जालसाज ने 24 घंटों में रुपये वापस आने का आश्वासन दिया। जब 24 घंटे के बाद भी रुपये वापस नहीं आए तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करके क्रेडिट कार्ड से रुपये निकालने के बारे में पता चला। इसके बाद सुखबीर सिंह ने अपने साथ हुई ठगी के बारे में साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।