फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nautapa strikes, sky raining fire since morning

Gurugram News: नौतपा का प्रहार, सुबह से ही आग बरसा रहा आसमान

Wed, 27 May 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nautapa strikes, sky raining fire since morning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को तड़के सुबह से ही गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। भीषण गर्मी और लू के चलते शहर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज।

मौसम विभाग ने लगातार बढ़ रही गर्मी, उमस भरे मौसम और गर्म रातों को देखते हुए पहले जारी अलर्ट को अब 27 मई तक बढ़ा दिया है। विभाग की ओर से लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही चल रही गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर नजर आए। ऐसा लगता है जैसे आसमान से आग बरस रही हो।
विज्ञापन


दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही देखने को मिली रही है। शाम तक भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिली, जिससे लोगों को उमस और तपिश का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
दो दिन बाद बारिश के आसार

29 मई से मौसम बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में आंशिक बादल छाने, धूल भरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed