फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   National President of Bharat Mata Vahini arrested for giving provocative statement on Namaz

Gurugram News: नमाज पर भड़काऊ बयान देने पर भारत माता वाहिनी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
National President of Bharat Mata Vahini arrested for giving provocative statement on Namaz
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। एक बार फिर नमाज पर भड़काऊ बयान देने के मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस ने भारत माता वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। हालांकि उसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान वीडियो बनाकर भड़काऊ बयानबाजी करने का मामला सामने आया था। घटना लेजरवैली ग्राउंड में हुई। इस मामले में पुलिस ने स्वत: ही संज्ञान लेते हुए एएसआई मुकेश कुमार ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। जांच अधिकारी एएसआई सज्जन ने बताया कि वीडियो में हिंदू वाहिनी संस्था के दिनेश भारती द्वारा कहा जा रहा है कि वह जल्द ही संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ नमाज स्थल पर आएंगे और यहां लगे टेंट को उखाड़ फेंकेंगे। इस मामले में पुलिस ने दिनेश भारती को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आरोपी को थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed