Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   National conference on eye diseases concludes

Gurugram News: नेत्र रोगों पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न

Sat, 20 Sep 2025 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
National conference on eye diseases concludes
गुरुग्राम। आंखों से जुड़ी बीमारियों और समस्याओं पर चर्चा के लिए ऑफ्थाक्वेस्ट नामक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर के 18 राज्यों से आए 200 से अधिक वरिष्ठ डॉक्टर, युवा प्रैक्टिशनर्स और मेडिकल छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम के संस्थापक और आई क्यू अस्पताल के सीएमडी डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि ऑफ्थाक्वेस्ट का उद्देश्य नई तकनीक, शोध और खोज पर संवाद बढ़ाना है। इस दौरान मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद, रेटिना और रिफ्रेक्टिव सर्जरी जैसे अहम मुद्दों पर विशेष सेशन आयोजित किए गए। इसमें डॉ. गौरव लुथरा, डॉ. कपिल अर्नेजा और डॉ. वंदना सरोहा ने विचार रखे। वहीं, रेटिना राउंडटेबल में डॉ. पूर्निमा सूद और डॉ. अंशु अरोड़ा ने नई जानकारियां साझा कीं। संचालन कर रहे डॉ. दीपेंद्र सिंह ने कहा कि यह मंच ज्ञान साझा करने और आंखों की देखभाल के क्षेत्र में नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed