फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Narsinghpur drain connecting Badshahpur will be paved.

Gurugram News: बादशाहपुर को जोड़ने वाला नरसिंहपुर नाला होगा पक्का

Mon, 29 Sep 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Narsinghpur drain connecting Badshahpur will be paved.
जीएमडीए और एनएचएआई अस्थायी नाले करेंगे स्थायी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एनएच-48 दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव को रोकने के लिए नरसिंहपुर में खोदे गए नाले को पक्का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। जीएमडीए के अनुसार अस्थायी नाले से एनएच 48 पर जलभराव को कम करने में मदद मिली है। इसे स्थायी रूप देने का निर्णय लिया गया है। प्राधिकरण ने नाले के 650 मीटर हिस्से के निर्माण के लिए 7.50 करोड़ रुपये का अनुमान तैयार किया है।

जीएमडीए शेष नाले के निर्माण के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एनएच-48 के किनारे पड़ने वाले करीब 1100 मीटर हिस्से के निर्माण का प्रस्ताव भी भेजेगा। एनएच 48 और आसपास के इलाकों में बार-बार होने वाले जलभराव को रोकने के लिए नरसिंहपुर में मई में अस्थायी नाले का निर्माण किया गया था। इससे हाईवे की सर्विस रोड के पानी को बादशाहपुर नाले में भेजा गया। जीएमडीए के अनुसार इस नाले के निर्माण के अलावा, एनएचएआई के साथ मिलकर नरसिंहपुर में एनएच-48 के नीचे तीन पुलियों की सफाई भी करवाई गई। जीएमडीए के मुख्य अभियंता आरएस जांगड़ा ने बताया कि इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हर साल मानसून के दौरान, मोहम्मदपुर, नरसिंहपुर और एसपीआर के आसपास के सेक्टरों से आने वाला बरसाती पानी हाईवे पर जलभराव कर देता था और कई पंप लगाने के बावजूद पानी जमा रहता था। ऐसे में इस नाले की खुदाई कर बादशाहपुर नाले में पानी भेजने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed