फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nandini stood first in dance, Vaidehi in music, and Harsha in theatre.

Gurugram News: नृत्य में नंदिनी, संगीत में वैदेही और रंगमंच में हर्ष प्रथम

Tue, 06 Oct 2026 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Nandini stood first in dance, Vaidehi in music, and Harsha in theatre.
द्रोणाचार्य कॉलेज में कला, साहित्य, संगीत, नृत्य और रंगमंच में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां देकर जीते पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रेलवे रोड स्थित द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, रंगमंच सहित विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के इतिहास विभाग की सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुदेश यादव ने शिरकत की।

नृत्य में जनरल कैटेगरी के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर नंदिनी, चंद्रशेखर और याशिका रहे। वहीं शास्त्रीय नृत्य की श्रेणी में शीतल ने प्रथम, करिश्मा ने द्वितीय, आंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं क्षेत्रीय नृत्य की कैटेगरी में दिव्या पहले, प्रियंका दूसरे और शहनाज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


संगीत में महक, वैदेही, साक्षी क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए। रंगमंच विधा में हर्ष, वैष्णवी और गौतम ने परचम लहराया। ललित कला में प्रथम पुरस्कार विकास व पारस, दूसरा मेघा व बादल और राघव ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। साहित्यिक में तान्या ने प्रथम, मयंक ने द्वितीय और सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने प्रतिभा की छाप छोड़ी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मनीषा राणा और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सीमा चौधरी ने कहा कि भारतीय युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर पद्मश्री प्रो. सुनील डबास, प्रो. मनीषा लांबा, प्रो. सुभाष, डॉ. निताशा जून, डॉ. करमवीर, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ.गोविंद, डॉ. बीना समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed