फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Namokar Mantra resonates in Gurugram for world peace, welfare and goodwill

Gurugram News: विश्व शांति, कल्याण और सद्भावना के लिए गुरुग्राम में गूंजा णमोकार मंत्र

Fri, 10 Apr 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Namokar Mantra resonates in Gurugram for world peace, welfare and goodwill
अंतरराष्ट्रीय णमोकार मंत्र दिवस पर जैन संतों के सानिध्य में हजारों जैन अनुयायियों ने किया मंत्र का जप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। णमो अरिहंताणं, णमो सिद्धाणं, णमो आयरियाणं, णमो उवज्झायाणं, णमो लोए सव्वसाहूणं...। जैन धर्म का यह णमोकार मंत्र गुरुग्राम में गूंजा। जैन संतों के सानिध्य में संगीतमय तरीके से णमोकार मंत्र का जप किया गया।

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) की ओर से विश्व शांति, सद्भावना के लिए विश्व नवकार दिवस के मौके पर यह आयोजन किया गया। सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट हॉल में दूसरे अंतरराष्ट्रीय णमोकार मंत्र दिवस पर बृहस्पतिवार की सुबह ठीक आठ बजे शुरू हुआ यह मंत्र जप नौ बजे पूर्ण हुआ। हजारों की संख्या में पहुंचे जैन अनुयायियों (महिला, पुरुषों, बच्चों) ने एक घंटे तक जप किया। मंत्र का एक जप 17 सेकंड का रहा, जो एक घंटे (3600 सेकेंड) में 212 बार हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नूंह डाॅ. अर्पित जैन, दिल्ली के न्यायाधीश राहुल जैन, डीएलएसए द्वारका कोर्ट दिल्ली के सचिव एवं ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शुभम देवादिया, ज्यूडिशियल ऑफिसर प्रांशु जैन, विंग कमांडर कुलदीप जैन, स्क्वाड्रन लीडर नूपुर जैन समेत कई विशेष अतिथियों ने हिस्सा लिया। आयोजन समिति के चेयरमैन शैलेश जैन, सेक्रेटरी संजय जैन और नवकार मंत्र संयोजक और उपाध्यक्ष राजकुमार जैन सालगिया ने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मानव जाति का कल्याण, विश्व में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश फैलाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed