Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Namo Bharat Corridor: Land sought in Manesar and Saharavan for stations

नमो भारत कॉरिडोर : स्टेशनों के लिए मानेसर और सहरावन में मांगी जमीन

Wed, 10 Sep 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Namo Bharat Corridor: Land sought in Manesar and Saharavan for stations
दिल्ली से सराय काले खां से भूमिगत आईएनए और मुनिरका से होते हुए एरो सिटी पहुंचेगी ट्रेन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड नमो भारत कॉरिडोर में आने वाले स्टेशनों के लिए जमीन संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने में लगा हुआ है। एनसीआरटीसी ने मानेसर और सहरावन गांव में स्टेशनों के लिए जमीन मांगी है। एनसीआरटीसी को जमीन देने के मामले को नगर निगम मानेसर की सदन में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
दिल्ली (सराय काले खां) और एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड कॉम्प्लेक्स) के बीच आरआरटीएस कॉरिडोर (जिसे अब नमो भारत कहा जाता है) प्रस्तावित है। नमो भारत कॉरिडोर के लिए संशोधित डीपीआर को प्रदेश सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। नमो भारत ट्रेन दिल्ली से सराय काले खां से भूमिगत आईएनए और मुनिरका से होते हुए एरो सिटी पहुंचेगी। एरो सिटी से नमो भारत एनएच-48 के साथ साइबर सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

एनएच-48 के साथ एलिवेटेड कॉरिडोर इफ्को चौक पहुंचेगा। इफ्को चौक के बाद राजीव चौक से पहले नमो भारत ट्रेन भूमिगत हो जाएगी। राजीव चौक स्टेशन के बाद फिर से एनएच-48 हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला और मानेसर में स्टेशन भूमिगत होगा। इसके बाद अरावली रिज क्षेत्र से गुजरते हुए पचगांव पहुंचने से पहले अलाइनमेंट एलिवेटेड होगा। अलाइनमेंट बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा और बावल में कॉरिडोर एलिवेटेड रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के एजेंडे में कॉरिडोर के लिए जमीन देने का प्रस्ताव शामिल
नगर निगम मानेसर सदन की साधारण बैठक मेयर डॉ इंद्रजीत कौर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित होनी थी लेकिन आयुक्त ने प्रशासनिक कारणों से सदन की बैठक अगली सूचना तक स्थगित कर दी है। नगर निगम के एजेंडे में नमो भारत कॉरिडोर के लिए जमीन देने का प्रस्ताव शामिल किया है। इसमें सहरावन गांव में 27230 वर्ग मीटर (रैंप के लिए) स्थायी रूप से चाहिए जबकि अस्थायी रूप से 13043 वर्ग मीटर (कट और कवर के लिए 6847 वर्ग मीटर और अस्थायी सड़क के लिए 6014 वर्ग मीटर) जमीन की जरूरत है। हालांकि इसके लिए एनसीआरटीसी को कलेक्टर दर प्रति एकड़ के हिसाब से 1,29,66,250 रुपये देने होंगे। मानेसर में 729 वर्ग मीटर (शाफ्ट के लिए) स्थायी रूप से जमीन की जरूरत है जबकि 1964 वर्ग मीटर जमीन अस्थायी रूप से (निर्माण के दौरान भूमि) चाहिए। एनसीआरटीसी कलेक्टर दर पर 5,50,00,000 रुपये देने होंगे। एनसीआरटीसी को दोनों जगहों पर 3452.00 वर्ग मीटर जमीन स्थायी रूप से चाहिए जबकि 15007.0 वर्गमीटर अस्थायी रूप से चाहिए। इस प्रस्ताव को आगे होने वाले सदन की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद जमीन एनसीआरटीसी को दी जाएगी। गुरुग्राम में भी जमीन संबंधी कार्याें को सिरे चढ़ाया जाएगा। इसके लिए जीएमडीए से एनओसी मांगी गई है। इसमें इफ्को चौक, राजीव चौक, साइबर पार्क समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed