{"_id":"69d94ed3a7fb13470f0b5fcb","slug":"nagina-without-a-chairman-for-18-months-development-takes-a-hit-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111182-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 18 महीने से बिना चेयरमैन नगीना, विकास पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 18 महीने से बिना चेयरमैन नगीना, विकास पर असर
विज्ञापन
नूंह। नगीना पंचायत समिति के चेयरमैन चुनाव में हो रही देरी अब क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। उच्च न्यायालय द्वारा मामले का निस्तारण किए जाने के बावजूद 17 दिन बीतने के बाद भी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हो सकी है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
पंचायत समिति के अधीन आने वाले विकास कार्य पिछले करीब 18 महीनों से ठप पड़े हैं। सड़कों, सफाई, जल निकासी और अन्य जरूरी योजनाओं की रफ्तार थमने से आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत समिति में कुल 23 सदस्य हैं और चेयरमैन पद के लिए दो प्रमुख चेहरे सामने हैं। पूर्व चेयरमैन अरशद को भाजपा समर्थित माना जा रहा है, जबकि निसार खुशपुरी को कांग्रेसी विधायक मम्मन खान के करीबी के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संवाद