फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nagina Panchayat Samiti Chairman Arshad Dismissed

Gurugram News: नगीना पंचायत समिति चेयरमैन अरशद बर्खास्त

Sat, 04 Apr 2026 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Nagina Panchayat Samiti Chairman Arshad Dismissed
-नौ माह से चल रही सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने दिया फैसला,दोबारा चुनाव की तैयारियां तेज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नगीना पंचायत समिति के चेयरमैन पद को लेकर चल रही सियासी उठापटक के बीच हाईकोर्ट के फैसले ने नया मोड़ ला दिया है। करीब नौ माह से जारी सुनवाई के बाद कोर्ट ने मौजूदा चेयरमैन अरशद को चेयरमैन पद से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही अब समिति में दोबारा चेयरमैन का चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।



करीब नौ महीने पहले निसार खुशपुरी ने चेयरमैन अरशद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। उस दौरान अरशद अपना बहुमत साबित करने में असफल रहे थे। इसके बाद अगली तारीख पर चुनाव होना था, लेकिन दोनों ही पक्ष कोरम पूरा नहीं कर पाए, जिससे चुनाव प्रक्रिया अधर में लटक गई। इसी बीच अरशद ने नियमों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया, जहां मामले की लंबी सुनवाई चली। अब कोर्ट के अंतिम फैसले में अरशद को चेयरमैन पद से हटा दिया गया है, जिससे समिति में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन

नगीना पंचायत समिति में कुल 23 सदस्य हैं और चेयरमैन बनने के लिए कम से कम 12 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों प्रमुख दावेदार अरशद और निसार खुशपुरी अपने-अपने पक्ष में बहुमत होने का दावा कर रहे हैं। राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो निसार खुशपुरी के कांग्रेस खेमे से जुड़े होने की चर्चा है, जबकि अरशद के भाजपा समर्थित नेताओं के संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में आगामी चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब सभी की नजरें आगामी चुनाव पर टिकी हैं, जहां यह साफ होगा कि नगीना पंचायत समिति की कमान किसके हाथों में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed