फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Murder of bodybuilder beaten with sticks

गुरुग्राम में डंडों से पीट-पीटकर बॉडी बिल्डर की हत्या

Thu, 20 May 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Murder of bodybuilder beaten with sticks
गुरुग्राम। गांव बंधवाड़ी में बुधवार देर रात एक बॉडी बिल्डर युवक को पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। युवक के परिजनों को बृहस्पतिवार सुबह लहूलुहान हालात में उसका शव मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बंधवाड़ी निवासी विजयपाल ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे पड़ोस का धनेश उर्फ मेजर उनके बेटे संदीप (29) को घर से बाहर आने की धमकी दे रहा था। संदीप ने उसे धक्का देकर भगा दिया। बुधवार रात गांव का ही जगबीर आया और संदीप को जुआ खिलाने के बहाने अरावली क्षेत्र में स्थित सूरजमल के खाली कमरे पर ले गया। रातभर संदीप घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। आसपास से कुछ जानकारी मिलने पर सुबह अरावली क्षेत्र में सूरजमल के कमरे पर पहुंचे। वहां गांव का ही प्रवीण नामक युवक मिला। संदीप के बारे में पूछने पर वह यह कहकर भाग गया कि वह कमरे में सो रहा है। मौके पर जाकर देखा तो संदीप का लहूलुहान शव पड़ा था। उसके सिर व शरीर पर डंडों से चोटों के निशान थे। ग्वाल पहाड़ी चौकी प्रभारी ने बताया कि धनेश उर्फ मेजर, जगबीर, प्रवीण, सुन्नी व सुका के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। संदीप बॉडी बिल्डर था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed