फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal council removed encroachment from towns and markets

Gurugram News: नगरपरिषद ने कस्बों व बाजारों से हटाया अतिक्रमण

Sun, 17 Mar 2024 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Municipal council removed encroachment from towns and markets
अस्पताल मार्ग की कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगरपरिषद ने कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण हटाने की मुहिम छेड़ दी है। परिषद ने अस्पताल मार्ग से रेहड़ियों, गाड़ियों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की है। नगर परिषद की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। विभाग का कहना है कि यह अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा।



कस्बे में अवकाश होने के बावजूद नगरपरिषद ने अस्पताल मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। परिषद की टीम ने मार्ग पर अवैध रूप से लगी फलों, सब्जियों की रेहड़ियों को हटाया। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर अवैध रूप से खड़े वाहनों को भी हटाने की कार्रवाई की। बता दें कि उक्त मार्ग पर अवैध फलों व सब्जियों की रेहड़ियों की भरमार है। जिससे मार्ग पर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इसके अलावा उक्त मार्ग पर अस्पताल भी स्थित है। जहां पर कई बार मरीजों की एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिलता है। सफाई निरीक्षक सतेंद्र यादव बताते हैं कि यह अभियान नियमित रूप से चलता रहेगा। इस अवसर पर अमित, संजय, राजू, राजेन्द्र, मनोज, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed