Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation's cleanliness drive intensifies after Diwali

Gurugram News: दिवाली के बाद नगर निगम का सफाई अभियान तेज

Mon, 09 Nov 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's cleanliness drive intensifies after Diwali
दिपावली  के बाद शहर की सफाई करते हुए नगर निगम कर्मचारी। वि
गुरुग्राम। दिवाली के बाद नगर निगम ने शहर में जमा कूड़ा हटाने का सफाई अभियान तेज कर दिया है। सफाई कर्मचारी मुख्य सड़कों, गलियों और रिहायशी क्षेत्रों में कूड़ा उठा रहे हैं।दिवाली पर घरों की साफ-सफाई से सामान्य से अधिक कचरा निकला। इसमें पैकिंग सामग्री, गत्ते, प्लास्टिक और फूल-मालाएं शामिल हैं। बढ़े कचरे से सफाई व्यवस्था पर दबाव पड़ा है। कई जगहों पर कूड़े के ढेर जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। शहर के खत्तों पर भी कचरे का अंबार लगा हुआ है। निगम ने सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। धूल रोकने को सड़कों पर पानी का छिड़काव भी हो रहा है। निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी हैं। निगम के संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल का कहना है कि दिवाली के सभी छह जोन में अलग-अलग सफाई करने के लिए 40 से अधिक टीम उतारी गई है। जो अलग- अलग वार्ड में उनके क्षेत्रफल के हिसाब से काम कर रही है। शाम तक शहर की सड़कों से कूड़ा उठ गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed