फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal corporation's action intensifies in Gurugram: 174 sewer and drainage lids replaced in 24 hours

गुरुग्राम में नगर निगम की कार्रवाई तेज : 24 घंटे में बदले 174 सीवर व ड्रेनेज ढक्कन

Sun, 13 Jul 2025 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's action intensifies in Gurugram: 174 sewer and drainage lids replaced in 24 hours
निगमायुक्त प्रदीप दहिया की सक्रिय कार्यशैली से दिखने लगा है सुधार का असर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया के सख्त निर्देशों और प्रभावी नेतृत्व का असर शहर में साफ तौर पर नजर आने लगा है। निगम की टीम इन दिनों पूरी तरह से एक्शन मोड में है और इसका ताजा उदाहरण है सीवर और ड्रेनेज ढक्कनों की मरम्मत का विशेष अभियान।



शनिवार सुबह नगर निगम आयुक्त ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा था कि अगले तीन दिनों के भीतर सभी टूटे व जर्जर सीवर व ड्रेनेज ढक्कनों को बदलना अनिवार्य है। निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनके निर्देश मिलते ही निगम की टीम ने मिशन मोड में कार्य शुरू किया और केवल 24 घंटों के भीतर 174 स्थानों पर ढक्कनों को बदल दिया गया है।
विज्ञापन




नागरिकों का मिल रहा सक्रिय सहयोग


इस अभियान में शहरवासियों की भागीदारी भी काबिल-ए-तारीफ रही। कई नागरिकों ने सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से निगम को क्षतिग्रस्त ढक्कनों की जानकारी दी, जिससे टीम को तुरंत कार्रवाई करने में मदद मिली। निगम अधिकारियों के अनुसार, यह जनसहयोग अभियान को अधिक प्रभावी और गति देने वाला साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निगमायुक्त की कार्यशैली बनी प्रेरणा


निगमायुक्त प्रदीप दहिया स्वयं प्रत्येक कार्य की निगरानी कर रहे हैं। वे हर लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और फील्ड टीम से सीधी रिपोर्ट ले रहे हैं। इससे टीम एमसीजी की कार्यक्षमता और प्रतिबद्धता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नालियों की सफाई, जलभराव की रोकथाम और सड़कों व फुटपाथों की मरम्मत जैसे अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।




निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार, जनता की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। टूटे हुए ढक्कन न केवल असुविधा का कारण बनते हैं, बल्कि ये दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए हमने तय किया है कि इस तरह की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed