फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation team demolished illegal constructions, four buildings sealed

Gurugram News: नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त किए, चार भवन सील

Tue, 06 Feb 2024 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation team demolished illegal constructions, four buildings sealed
सेक्टर-12 व 14 और संजय ग्राम में की गई कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के जोन-2 क्षेत्र में अवैध निर्माणों व अतिक्रमण पर सोमवार को भी बुलडोजर चला। इसके तहत सेक्टर-14, सेक्टर-12 तथा संजय ग्राम में चार भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई।
सोमवार को सहायक अभियंता यतेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता प्रदीप वर्मा व राहुल शर्मा की टीम बुलडोजर लेकर सेक्टर-14 पहुंची। यहां पर टीम ने एक अवैध दुकान को ध्वस्त किया। इसके बाद टीम ने सेक्टर-12 में फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण का सफाया किया। टीम ने यहां से रेहड़ी-पटरी, साइनेज बोर्ड, खोखे आदि को हटाकर सामान जब्त करने की भी कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीम द्वारा संजय ग्राम कॉलोनी में 4 नवनिर्मित भवनों को सील भी किया गया। किसी भी प्रकार के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल टीम के साथ मौके पर मौजूद रहा। इसके अलावा, टीम द्वारा सदर बाजार में भी अवैध रूप से बनाए गए रैंप आदि को तोड़ा गया । बता दें कि निगम आयुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ द्वारा चारों जोन के एनफोर्समेंट अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे अतिक्रमण, अनधिकृत निर्माण तथा निगम भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते रहें। अभियान के तहत पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई करें तथा विशेषकर निगम जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर उन्हें सुरक्षित करवाएं, ताकि दोबारा से कब्जा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed