{"_id":"5f1705228ebc3e63750f695c","slug":"municipal-corporation-started-demolition-campaign-in-four-zones-simultaneously-gurgaon-news-noi524760139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने एक साथ चारों जोन में चलाया तोड़फोड़ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने एक साथ चारों जोन में चलाया तोड़फोड़ अभियान
विज्ञापन
गुरुग्राम जोन-1 में अवैध निर्माण पर कार्यवाई करते हुए नगर निगम की टीम।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। नगर निगम ने मंगलवार को एक साथ चारों जोन में तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम की इनफोर्समेंट टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों, अतिक्रमण व अवैध कब्जों को हटाया। चारों जोन की इनफोर्समेंट टीमों के साथ भारी पुलिस बल भी तोड़फोड़ के दौरान मौजूद रहा। काफी जगहों पर लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में निगम ने अभियान जारी रखा।
जोन-1 क्षेत्र में सहायक अभियंता(अतिक्रमण) विक्की कुमार व कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार की टीम ने राजेन्द्रा पार्क क्षेत्र में दौलताबाद फ्लाईओवर के पास अवैध रूप से निर्मित 10 दुकानों को सील किया। टीम ने इसी जगह पर अवैध कॉलोनी काटने के मामले में 11 लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया। जोन-2 क्षेत्र में सहायक अभियंता (अतिक्रमण) अमित लठवाल की टीम ने पुलिस बल के साथ आयुध डिपो के प्रतिबंधित दायरे में स्थित धर्म कॉलोनी व ओम विहार में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर कार्रवाई करते हुए 7 निर्माणाधीन भवनों को तोड़ा। इसके बाद टीम ने पालम विहार में अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की।
जोन-3 क्षेत्र में संयुक्त आयुक्त हरीओम अत्री के नेतृृत्व में सिकन्दर पुर स्थित अरावली क्षेत्र में सहायक अभियंता राकेश जून की टीम ने करीब 2 एकड़ नगर निगम भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया। टीम ने यहां पर बनाई गई करीब 70 झुग्गियों को हटाया। अतिक्रमण के खिलाफ जोन-4 क्षेत्र में सहायक अभियंता (अतिक्रमण) राजीव यादव के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता नईम हुसैन एवं अन्य कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से सेक्टर-50 निर्वाणा कंट्री में निगम भूमि पर बनाए जा रहे निर्माण को तोड़ा व भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया।