फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal corporation issued tenders worth Rs 309 crore for five years

Gurugram News: पांच साल के लिए नगर निगम ने 309 करोड़ रुपये के निकाले टेंडर

Sun, 27 Jul 2025 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation issued tenders worth Rs 309 crore for five years
- पांच साल के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने 309 करोड़ रुपये के निकाले टेंडर
विज्ञापन

- घर से कूड़ा उठाने वाली एजेंसी को नहीं करना होगा भुगतान

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सूरत और इंदौर की तर्ज पर शहर को साफ रखने की नगर निगम गुरुग्राम ने कवायद शुरू कर दी है। वह चारों जोन से घर-घर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी में बदलाव करने जा रही है। नगर निगम पांच साल में घर-घर से कूड़ा उठाने वाली कंपनियों पर 309 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी का काम बेहतर रहने पर उसका करार दो साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस बार की व्यवस्था में भवन मालिक को कूड़ा उठाने वाली एजेंसी को किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा। नगर निगम भवन मालिक से यह पैसा प्रॉपटी टैक्स के साथ लेगा।

नगर निगम गुरुग्राम की ओर से चारों जोन के लिए अलग-अलग टेंडर निकाला गया है। एजेंसियों को 18 अगस्त तक भरने का समय दिया गया है। नई एजेंसी के काम आवंटन व सभी प्रक्रिया अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसकी शुरुआत हरियाणा दिवस के मौके पर यानी एक नवंबर को हो सकती है।
विज्ञापन

- गुरुग्राम के जोन एक के लिए निकाले गए टेंडर की कीमत 1,13,47,22,306 रुपया है।
: गुरुग्राम के जोन दो के लिए निकाले गए टेंडर की कीमत 1,03,27,82,33 रुपया है।
: गुरुग्राम के जोन तीन के लिए निकाले गए टेंडर की कीमत 86,71,74,610 रुपया है।
: गुरुग्राम के जोन के लिए निकाले गए टेंडर की कीमत 98,86,30,634 रुपया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article