Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation issued 1,103 challans for rule violations.

Gurugram News: नियम तोड़ने पर नगर निगम ने काटे 1103 चालान

Sat, 31 Oct 2026 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation issued 1,103 challans for rule violations.
52.67 लाख रुपये का लगाया जुर्माना, 28.15 लाख रुपये की हुई वसूली
विज्ञापन

नंबर गेम - 714 चालान पॉलीथिन के इस्तेमाल पर किए गए


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में प्रदूषण फैलाने और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसा है। निगम की ओर से अलग-अलग श्रेणियों में कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 1103 चालान किए गए हैं। इन पर 52.18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें से 613 चालानों के माध्यम से 16 लाख 96 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है, जबकि 214 चालानों के 13 लाख 22 हजार 500 रुपये अभी बकाया हैं।

नगर निगम की कार्रवाई में सबसे ज्यादा मामले प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल के सामने आए। इसके तहत 414 चालान काटकर तीन लाख नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें से 315 चालानों की एवज में दो लाख 25 हजार 500 रुपये वसूले गए हैं। वहीं, कूड़ा और निर्माण एवं तोड़फोड़ (सीएंडडी) वेस्ट फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। सीएंडडी वेस्ट के 40 चालान काटकर 9.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 6.90 लाख रुपये की वसूली हुई है।
विज्ञापन


धूल नियंत्रण नहीं करने पर हुई कार्रवाई

शहर में प्रदूषण नियंत्रण के नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी निगम ने कार्रवाई की है। धूल नियंत्रण के लिए निगम आयुक्त के आदेशों का पालन नहीं करने पर 11 चालान काटे गए और 2.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें से केवल एक चालान का 25 हजार रुपये जुर्माना जमा हुआ है। इसके अलावा धूल नियंत्रण से जुड़े दो अन्य चालानों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खुले में कूड़ा जलाने के 21 चालान कर 1.05 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिना ढके निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों के 38 चालान काटे गए। इन पर 1.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, कूड़ा खुले में डालने और नालों में अवैध कनेक्शन के 70 चालान किए गए, जिन पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कूड़ा प्रबंधन के लिए डस्टबिन उपलब्ध नहीं कराने पर 191 चालान, खुले में शौच करने पर 21 और सीवेज निस्तारण संबंधी नियमों के उल्लंघन पर पांच चालान किए गए हैं। निगम की कार्रवाई के बावजूद 13.22 लाख रुपये का जुर्माना बकाया है। अब देखना होगा कि निगम इन बकाया राशि की वसूली के लिए कितनी प्रभावी कार्रवाई करता है।


----------------
ग्रेप-1 लागू होने के बाद मानकों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस दौरान टीम ने 1100 से अधिक चालान काटे हैं। - रवीन्द्र यादव, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed