{"_id":"69a9c55d1342a257f90d6ec7","slug":"municipal-corporation-helper-arrested-for-taking-bribe-of-rs-40000-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81299-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगर निगम में कार्यरत हेल्पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगर निगम में कार्यरत हेल्पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने नगर निगम गुरुग्राम में कार्यरत एक हेल्पर को 3 मार्च को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत घर के निर्माण कार्य को न रुकवाने के बदले मांगी गई थी।
पीड़ित ने मामले में एसीबी अधिकारियों से संपर्क करके अवगत कराया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुग्राम के पलड़ा गांव निवासी कपिल कुमार रूप में हुई है, वह नगर निगम गुरुग्राम में हेल्पर के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि आरोपी कपिल कुमार ने उसके घर के निर्माण कार्य को न रुकवाने के बदले 50 हजार रुपये मांगे थे। बातचीत के बाद 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत मिलने के बाद एसीबी गुरुग्राम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। 3 मार्च को शिकायतकर्ता को तय रकम देकर आरोपी कपिल कुमार के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने 40 हजार रुपये रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने उसको नगर निगम कार्यालय के बाहर रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपये की रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई। आरोपी के खिलाफ एसीबी गुरुग्राम थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
वर्जन
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कोई पीड़ित व्यक्ति शिकायत करता है तो उस पर कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेने वालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जाता है। - अंशु सिंगला, एसपी, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम।