फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mumbai businessman taken hostage and robbed, pushed with moving car

Gurugram News: मुंबई के कारोबारी को बंधक बनाकर लूटा, चलती कार से दिया धक्का

Thu, 12 Oct 2023 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mumbai businessman taken hostage and robbed, pushed with moving car
विज्ञापन देखने के बाद पेपर क्वाॅलिटी चेक करने सेल्समैन के साथ दिल्ली आए थे
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस हथीन पुलिस को भेजा

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में मुंबई से एक कारोबारी और सेल्समैन को बुलाकर बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें चलती कार से धक्का दे दिया और फरार हो गए। पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। मामला हथीन, पलवल से जुड़ा हुआ मिला। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर केस आगामी कार्रवाई के लिए हथीन पुलिस को भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार शिकायत में मुंबई के हितेश भारद्वाज ने कहा कि उनका मुंबई में पेपर मैनुफैक्चरिंग का बिजनेस है। उन्होंने पिछले दिनों इंडिया मार्ट पर एक विज्ञापन देखा था जिसमें पेपर बेहद ही सस्ते दाम में बेचे जाने की बात कही गई थी। इस पर उन्होंने पेपर बेचने वाली कंपनी से संपर्क किया जिसके बाद उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति से बात करने के बाद उसने पेपर क्वाॅलिटी चेक करने के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह पेपर क्वाॅलिटी चेक करने के लिए अपने साथ अपनी कंपनी के सेल्समैन को लेकर 28 अगस्त को दिल्ली आ गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद जब उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने बताया कि दिल्ली में धारा 144 लागू है, ऐसे में काफी सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने एक बिना नंबर की नई गाड़ी भेजी और हितेश व उनके सेल्समैन को राजीव चौक बुला लिया। यहां से उन्हें पलवल के एक गांव में ले जाया गया जहां पहुंचते ही उन्हें एक कमरे में बंद करके बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि यहां उनसे मारपीट करने के साथ ही हथियार दिखाकर गोली मारने की धमकी दी गई और उनसे लूटपाट की गई। छह आरोपियों ने उनसे नकदी, मोबाइल, सोने की चेन सहित पहचान पत्र व अन्य सामान छीन लिया। उसके खाते से अपने एक खाते में रुपये भी ट्रांसफर कराए गए। आरोप है कि इन आरोपियों ने उनके मोबाइल से डाटा भी अपने कंप्यूटर में कॉपी किया है।

वारदात के बाद आरोपियों ने उनके चेहरे को ढंक दिया और उन्हें एक स्थान पर ले गए जहां चलती गाड़ी से उन्हें धक्का दे दिया और फरार हो गए। इस घटना के बाद वह काफी डर गए और वापस मुंबई लौट गए, कुछ दिन तक हिम्मत जुटाने के बाद वह वापस दिल्ली आए और गुरुग्राम पुलिस के सदर थाने में संपर्क किया। यहां उन्होंने शिकायत दी और सदर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने मामले को आगामी कार्रवाई के लिए हथीन पलवल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed