फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Multi-story parking will soon be built in the Tower of Justice, providing relief

Gurugram News: टावर ऑफ जस्टिस में जल्द बनेगी मल्टीस्टोरी पार्किंग, मिलेगी राहत

Sat, 10 Jan 2026 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Multi-story parking will soon be built in the Tower of Justice, providing relief
कोर्ट रोड पर बन रहे सात मंजिला भवन के बचे कार्यों को पूरा कराने में जुटा लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन

नंबर गेम- 400 कार हो सकेंगी पार्क
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। लोक निर्माण विभाग टावर ऑफ जस्टिस (न्याय का टावर) के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने में जुटा है। टावर ऑफ जस्टिस में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जा रही है। इसमें 400 कार पार्क हो सकेंगी और तीन लिफ्ट लगाई जाएंगी।
प्रदेश सरकार कोर्ट रोड पर सात एकड़ में टावर ऑफ जस्टिस का निर्माण करा रही है। सात मंजिला इस भवन में कुल 56 कोर्ट होंगी। पहली मंजिल पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत होगी। दूसरे से छठे तल तक 10-10 अदालतें बनेंगी। सातवीं मंजिल पर पांच अदालतें होंगी। सबसे ऊपर जज व वकील पुस्तकालय समेत कैंटीन बनेगी। इसका करीब 90 फीसदी काम हो चुका है।
विज्ञापन

परिसर में बैंक, डाकघर, जिला बार पुस्तकालय, कैंटीन, जिला अटॉर्नी कार्यालय और मध्यस्थता कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना। इस भवन को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया जा रहा है। साथ ही, जांच अधिकारियों के लिए, कैदियों और डॉक्टरों के बयान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लेने के लिए अलग कमरे होंगे। हालांकि टावर ऑफ जस्टिस के निर्माण पर साल 2017 में काम शुरू हुआ था और साल 2020 तक कार्य पूरा होना था। करीब 250 करोड़ की परियोजना कई कारणों से निर्माण कार्य पीछे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह राणा ने बताया कि टावर ऑफ जस्टिस के बचे कार्यों को सिरे चढ़ाया जा रहा है। विभाग सभी कार्यों को जल्द पूरा कराने की योजना है। उन्होंने बताया कि टावर ऑफ जस्टिस में तीन मंजिला मल्टीस्टोरी पार्किंग का इंतजाम कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कोर्ट में आने वाले लोगों के 400 वाहनों के पार्क करने की सुविधा मिलेगी।

कोर्ट रोड पर एफओबी बनाने की योजना
टावर ऑफ जस्टिस के सामने कोर्ट रोड पर एफओबी निर्माण की योजना है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एफओबी का डीपीआर तैयार करा लिया है। सीईओ की मंजूरी पर सिरे चढ़ाया जाएगा। एफओबी स्टेनलेस स्टील की होगी। इसमें सीढ़ियां, एस्कलेटर और लिफ्ट भी होगी। इसका डिजाइन भी खास होगा क्योेंकि इस रोड पर कोर्ट, पुलिस कमिश्नर कार्यालय, एससीईआरटी, वन विभाग, हरेरा के अलावा लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed