{"_id":"63ce620a0a04053f267329cd","slug":"mulayam-singh-akhlesh-gurgaon-news-c-1-1-70551-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुलायम की हालत नाजुक, नेताओं का आना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुलायम की हालत नाजुक, नेताओं का आना जारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई हैं। गले और किडनी में संक्रमण के बाद बीती 22 अगस्त से उनका मेदांता मेडिसिटी में उपचार जारी है। दो अक्तूबर को उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू फाइव में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।
शनिवार को मुलायम के गृह जनपद यूपी के इटावा जिले के भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने अस्पताल पहुंच कर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से उनका हाल जाना। सांसद कठेरिया ने सपा संरक्षक के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की है। अखिलेश ने उनको मुलायम का पूरा हाल बताया। सांसद कठेरिया के अलावा यूपी से सपा और गैर सपाई नेताओं का अस्पताल पहुंचना जारी है।
-- -- --
चौटाला की अस्पताल से छुट्टी हुई
गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व सीएम एवं इनेलो नेता ओमप्रकाश चौटाला की नियमित स्वास्थ्य जांच के बाद शुक्रवार देर शाम को छुट्टी कर दी गई। ओमप्रकाश चौटाला के प्रतिनिधि राकेश सिहाग ने बताया कि पूर्व सीएम चौटाला को हर तीन महीने में नियमित जांच के लिए अस्पताल जाना पड़ता है। जहां तीन से चार दिन में जांच पूरी होती है। शुक्रवार देर शाम वह अपने घर पहुंचे। वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।