फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MOU with four organizations cancelled for not doing the right thing

Gurugram News: सही काम न करने पर चार संस्थाओं के साथ एमओयू रद्द

Fri, 22 Aug 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
MOU with four organizations cancelled for not doing the right thing
जीएमडीए ने चार निजी संस्थाओं के साथ किया था समझौता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत ग्रीन बेल्ट एवं खुले क्षेत्रों के विकास संबंधी कार्यों को लेकर चार निजी संस्थाओं के साथ किए गए (एमओयू) तथा स्वीकृत प्रस्तावों को रद्द कर दिया है। इन एजेंसियों ने अपने काम शुरू नहीं किए थे, जिस पर जीएमडीए ने यह कार्रवाई की है।

जीएमडीए ने अलग-अलग ग्रीन बेल्ट पर रखरखाव के लिए इन कंपनियों के साथ अलग-अलग करार किया था। प्रस्तावों और हस्ताक्षरित समझौतों के अनुसार एट्सी रियलकॉन प्रा. लि. सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर वाटिका चौक से पाम ड्राइव रेड लाइट, सेक्टर–66, गुरुग्राम तक दोनों ओर ग्रीन बेल्ट का रखरखाव करना था। ग्रीन यात्रा ट्रपलम विहार ड्रेन (लेग–1) रेजांगला चौक के समीप हरित क्षेत्र का विकास और रूट डेवलपर्स को ओपन स्पेसेज डेवलपमेंट करना था। सहमति किए गए कार्य क्षेत्र और समय-सीमा के अनुरूप जमीनी स्तर पर कोई ठोस प्रगति नहीं देखी गई। इस निरंतर निष्क्रियता को ध्यान में रखते हुए, जीएमडीए ने एमओयू एवं स्वीकृत प्रस्तावों को समाप्त करने का निर्णय लिया है
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed