{"_id":"641da5da2ded1c697101da04","slug":"mothers-chandraghanta-form-worshiped-gurgaon-news-c-1-1-372656-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: माता के चंद्रघंटा रूप की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: माता के चंद्रघंटा रूप की हुई पूजा
विज्ञापन
फोटो ..11, 12,
शीतला माता मंदिर में उमड़ रहा है ग्रामीण हरियाणा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नवरात्र का तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने देवी के चंद्रघंटा रूप की पूजा की। माता शीतला मंदिर के आस-पास ग्रामीण हरियाणा जैसे उमड़ पड़ा है। पारंपरिक हरियाणवी पोशाक में महिलाएं, पीलिया ओढ़ कर बच्चों को लेकर परिवार सहित मंदिर पहुंच रही हैं। मंदिर में दिन और रात का अंतर खत्म हो गया है।
माता शीतला के मंदिर में सुबह बारिश के बावजूद काफी संख्या में भक्त दर्शन करते नजर आए। मंदिर के पुजारी पं. ललित ने बताया कि करीब 25 हजार श्रद्धालु रोजाना दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर 24 घंटे खुला है। माता के जयकारे लगाते श्रद्धालु गुरुग्राम में मिनी हरियाणा का नजारा प्रस्तुत कर रहे हैं। मुंडन हॉल के पास भजन कीर्तन, मन्नत के धागे लगाने के साथ परिक्रमा और सेल्फी लेने का कार्य हो रहा है। परिवारों के लिए मंदिर में आना माता के दर्शन के साथ एक सामाजिक पारिवारिक उत्सव की तरह है। जिनके घर पिछले एक साल में कोई बच्चा हुआ है या कोई विवाह हुआ है, वे अपने बच्चे और अपने बेटे बहू को माता के दर्शन कराने लेकर आ रहे हैं। मंदिर के बाहर मेले में बच्चों के खिलौने, सिंदूर और शृंगार के सामान खरीदती महिलाओं के समूह नजर आते हैं।
शहर के अन्य मंदिरों गीता भवन, प्रेम मंदिर, चिंतपूर्णी मंदिर, सुदर्शन माता मंदिर, शक्ति पीठ मंदिर, गुफा वाले मंदिर, नंदा देवी मंदिर में भी रोजाना सुबह शाम भक्तों का तांता लगा है। हवन, भजन कीर्तन और माता के जयकारे से मंदिर गूंज रहे हैं। मंदिरों में भक्तों के लिए फलाहार प्रसाद की व्यवस्था है।