{"_id":"68546c6ab94ab5d9f90e7f4c","slug":"mother-stabbed-and-injured-in-domestic-quarrel-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-60416-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घरेलू झगड़े में मां को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घरेलू झगड़े में मां को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार, जेल भेज दिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने के बाद बीच-बचाव में आई मां को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को उसकी पुत्रवधू ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
धनकोट गांव निवासी गीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति दिनेश कुमार का हौजरी का काम है। 17 जून को वह अपनी पुत्रवधू दीया और बेटी के साथ घर पर थी। देर रात करीब 10 बजे उसका बेटा हिमांशु उर्फ नौनी शराब के नशे में घर आया और दीया के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगा। गीता बीच-बचाव करने आई तो हिमांशु ने चाकू से गीता के हाथ व पेट पर चाकू से वार कर दिया। गीता के जमीन पर गिरते ही आरोपी चाकू लेकर वहां से भाग गया।
जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मां पर चाकू से हमला करने वाले हिमांशु को गिरफ्तार लिया गया था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।