{"_id":"68fbd5ae1dcfa5ccf40cee31","slug":"mother-committed-suicide-along-with-her-innocent-child-husband-and-father-in-law-arrested-gurgaon-news-c-1-1-noi1018-3552815-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मां ने मासूम बच्चे के साथ की थी आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मां ने मासूम बच्चे के साथ की थी आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
दहेज की मांग से महिला परेशान थी, आत्महत्या से तीन दिन पहले पिता से मांगे थे पांच लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-93 स्थित सिद्धार्थ सोसाइटी में बुधवार को मासूम बच्चे के साथ मां के सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ के चामहेड़ा गांव निवासी राजेंद्र (पति) और राजेंद्र (ससुर) के रूप में हुई है। ससुराल वालों की दहेज की मांग से महिला परेशान थी। आत्महत्या करने से तीन दिन पहले पिता से भी पांच लाख रुपये मांगे थे।
बुधवार को सेक्टर-10 ए थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सोसाइटी की सातवीं मंजिल से शर्मिला ने अपने करीब तीन साल के बच्चे के साथ कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई महेंद्रगढ़ के बचीनी गांव निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन की शादी रोहित से 2021 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले गाड़ी, सोने के आभूषण, फ्लैट के लिए रुपये और त्योहारों पर उपहार को लेकर उनकी बहन को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
उनकी बहन निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। करीब 55 हजार रुपये सैलरी भी थी लेकिन उसके ससुराल वाले बहन से सैलरी, एटीएम कार्ड आदि छीन लेते थे। वह अपना खर्चा मायके से लाती थी। 29 अक्तूबर 2022 को बहन के बेटे के कुआं पूजन पर दहेज की मांग जारी रही। गांव वालों ने समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सोमवार को उनकी बहन ने पिता को फोन करके 5 लाख रुपये मांगे थे। मंगलवार को पिता 2 लाख रुपये लेकर गए तो कम रुपये देखकर ससुराल वालों ने बहन को पीटा और इसके पिता से कोरे कागजों पर हस्ताक्षर भी करा लिए। इस प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बहन ने अपने दो साल 11 महीने के बेटे के साथ सोसाइटी की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।