फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mosquito larvae found in 82 houses

Gurugram News: 82 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा

Sun, 30 Jul 2023 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 30 Jul 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mosquito larvae found in 82 houses
7079 घरों की जांच, 58 निवासियों को नोटिस जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। इन दिनों बारिश की वजह से जगह-जगह जल जमाव और डेंगू के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड फीवर सर्वे पर खास जोर दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत अभियान चलाकर घरों की जांच की जा रही है। इसी कड़़ी में शनिवार को 7079 घरों की जांच की गई। वहीं, 82 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया है। जहां, 58 निवासियों को डेंगू व मलेरिया के प्रति लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया गया। डेंगू, मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी ने बताया कि जिस भी स्थान पर लार्वा व डेंगू के मरीज पाए जा रहे हैं, उस जगह को चिन्हित कर के साफ सफाई को बेहतर रखने की चेतावनी दी गई है। इसी क्रम में अभियान के तहत अबतक कुल 2941 को नोटिस दिया गया। 45 मरीजों में तेज बुखार व डेंगू के लक्षण दिखने पर सैंपल एकत्र किए गए। शनिवार को जिले में एक भी डेंगू का नया मामला प्रकाश में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed