फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mortuary block ready in Pataudi, post mortem will start from today

Gurugram News: पटौदी में तैयार हुआ मोर्चरी ब्लॉक, आज से होंगे पोस्टमार्टम

Wed, 25 Mar 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mortuary block ready in Pataudi, post mortem will start from today
पटौदी। उपमंडल नागरिक अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम (मोर्चरी) का ब्लॉक तैयार हो गया है। 25 मार्च से पटौदी, बिलासपुर और फर्रुखनगर में हादसों या किसी अन्य कारण से हुई मौतों का पोस्टमार्टम अब से इसमें किया जा सकेगा। इससे पहले पोस्टमार्टम कराने के लिए शवों को गुरुग्राम ले जाना पड़ता था, जिससे उन्हें लंबा सफर और ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन




अब पटौदी में ही पोस्टमार्टम की सुविधा मिलने से परिवार और पुलिस दोनों की मुश्किलें कम हो जाएंगी। मोर्चरी ब्लॉक में एक साथ छह शव फ्रिज में सुरक्षित रखे जा सकेंगे और डेड बॉडी प्रिजर्वेशन रूम में चार शव रखने के लिए अलग चैंबर बनाया गया है। इसके अलावा गली-सड़ी हालत में मिले शवों के लिए ओपन मोर्चरी प्लेटफॉर्म रूम भी है। मोर्चरी ब्लॉक में रिसेप्शन केबिन, डॉक्टर ड्यूटी रूम, शौचालय और रिकॉर्ड रूम जैसी सभी जरूरी सुविधाएं भी बनाई गई हैं। इस अवसर पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी मोर्चरी ब्लॉक की औपचारिकता पूरी होने पर मौजूद रहेंगी। अब लोगों को मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के लिए दूर गुरुग्राम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed