{"_id":"603ce0d48ebc3ee61e7cd8fe","slug":"more-than-two-hundred-and-fifty-applied-for-loan-in-the-camp-gurgaon-news-noi5685060146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए 100 ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण के लिए 100 ने किया आवेदन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह के निर्देश पर नगर निगम के पुराने कार्यालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 250 से अधिक स्ट्रीट वेंडर (रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं) ने ऋण के लिए आवेदन किया। इसमें से 100 वेंडरों ने मौके पर ही ऋण प्राप्ति के लिए अपने दस्तावेज जमा करवाए, जिनके लिए बैंकों के द्वारा ऋण प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
इनकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 मार्च को इनको ऋण प्रदान किया जाएगा। जिन वेंडरों ने पहले से ऑनलाइन आवेदन किया था, उनमें से बैंकों द्वारा चयन करके स्वीकृति प्रदान की गई। अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. विजय पाल यादव की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अग्रणी जिला प्रबंधक प्रहलाद गोदारा के साथ 60 बैंकों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। डॉ. विजयपाल ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार का ऋण देने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है। शहर के विभिन्न भागों में नगर निगम के सर्वेक्षणकर्ता मौके पर जाकर इच्छुक वेंडर का ऑनलाइन आवेदन करा रहे हैं।
6 व 13 मार्च को दिया जाएगा ऋण :
5 मार्च तक आवेदन करने वाले सभी आवेदनकर्ताओं को ऋण देने के लिए 6 मार्च को तथा 12 मार्च तक प्राप्त हुए आवेदनकर्ताओं को 13 मार्च को ऋण प्रदान करने के लिए नगर निगम के कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कोविड-19 के दौरान रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को रोजी-रोटी की समस्या को देखते हुए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना (पीएम स्वनिधि) के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को 10 हजार रुपये का ऋण सस्ती ब्याज दर व आसान किस्तों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।