{"_id":"65f750839dd9130ef500a866","slug":"more-than-5-thousand-licensed-weapons-will-be-deposited-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-27502-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 5 हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार होंगे जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 5 हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार होंगे जमा
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर 188 के तहत दर्ज होगा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के करीब पांच हजार लाइसेंस धारकों को अपने हथियार पास के थानों में जमा कराने होंगे। इस बारे में पुलिस आयुक्त से संबंधित थाना प्रभारी को इस दिशा में कदम उठाने को कहा है। शनिवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा की थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन चुनावों की तैयारी में जुट गया है। जिले में सुरक्षा इंतजामों के साथ शांति पूर्वक लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 188 के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
इसी के तहत जिले में पांच हजार लाइसेंसी हथियार भी जमा कराए जाने हैं। जिससे की चुनाव के दौरान किसी प्रकार की हिंसा ना हो। इसे लेकर पुलिस आयुक्त ने सभी डीसीपी को इस दिशा में कदम उठाने को कहा है ताकि समय से सभी के हथियार थानों में जमा हो सके और लोगों को परेशानी न हो। इसके अलावा गन हाउसों को भी निर्देश दिया गया हैं कि अपने यहां के हथियारों संबंधी जानकारी दें। पुलिस ऑल इंडिया परमिट वाले लाइसेंस धारकों पर खास नजर रखने को कहा। किसी के पास कोई भी गंभीर धमकी है तो स्थानीय थाना प्रभारी से लेकर एसीपी व डीसीपी उसकी जांच करेंगे।
गन हाउसों को देना होगा पूरा रिकार्ड
शहर के गन हाउस संचालकों को लिखे पत्र में कहा गया है कि वह रोजाना अपने पास जमा होने वाले हथियारों का ब्यौरा सेल को देगे। जिसके बाद उसका मिलान लाइसेंस धारक व उसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों की ली थी बैठक
पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सभी डीसीपी एसीपी व थाना प्रभारियों की चुनाव की तैयारियों को लेकर कुछ दिन पहले बैठक ली थी। बैठक के दौरान चुनाव आचार संहिता लगने से पहले अपने क्षेत्र के लाइसेंसी हथियारों को जमा करने के लिए होम वर्क करने को कहा था। हर थाने से लाइसेंस धारकों को को फोन कर उनको शस्त्र जमा करने के लिए कहा जा रहा है। अगर किसी का असलहा गन हाउस में जमा है तो उसकी रिपोर्ट थाने में जमा कराने को कहा गया।
लाइसेंस जमा करने वालों पर 188 के तहत दर्ज होगा मामला
पुलिस आयुक्त ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए कमिश्नरेट में धारा 144 लगती है। उसका पालन न करने वालों पर 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके लाइसेंस को निरस्त करने की चेतावनी जारी होगी। - विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।