फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   more than 300 families effected from lockdown

300 से अधिक परिवारों पर पड़ी लॉकडाउन की मार

Tue, 21 Apr 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
more than 300 families effected from lockdown
गुरुग्राम। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन की मार जिले के 300 से अधिक परिवारों पर पड़ रही है। कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है। कंपनी प्रबंधन प्लांट बंद करने तथा दूसरे प्लांट में शिफ्ट करने का तर्क दे रहा है। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त, हरियाणा सरकार समेत केंद्र सरकार को दी है। वहीं, हरियाणा सरकार ने श्रम विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उधर, जिला उपायुक्त अमित खत्री ने भी इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

देवयानी फूड्स कंपनी से निकाले गए एरिया सेल्स प्रबंधक दीपक ने बताया कि उनकी कंपनी क्रीमबैल आइसक्रीम में डील करती है। उनकी कंपनी के आसनसोल, बद्दी, गुरुग्राम समेत कोची में चार प्लांट हैं। चारों प्लांट से कंपनी ने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इसमें कई कर्मचारियों को निकाले जाने का नोटिस दिया जा चुका है जबकि कुछ लोगों को निकाले जाने की सूची तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित कार्यालय से भी दर्जनों कर्मचारियों को निकाला गया है। प्रबंधन ने लॉकडाउन के कारण प्लांट बंद करने का तर्क दिया है। इसमें कुछ कर्मचारी शिकायत के लिए आगे आए हैं, लेकिन कुछ कर्मचारियों ने कंपनी के फैसले को अपना भाग्य मानकर स्वीकार कर लिया है। निकाले गए कुछ कर्मचारियों ने इसकी शिकायत हरियाणा सरकार, गुरुग्राम उपायुक्त, केंद्र सरकार समेत प्रधानमंत्री कार्यालय को सोशल मीडिया तथा ईमेल के जरिए दी है। दीपक ने बताया कि इन शिकायतों पर उन्हें सरकार की तरफ से जवाब देते हुए बताया गया है कि सरकार ने इस संबंध में श्रम विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ग्रॉसरी कंपनी ग्रॉफर की कर्मचारी स्यांतनी मंडल, कुमार राज ने शिकायत में कहा कि उनके गुरुग्राम कार्यालय से कंपनी ने 10 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने उन्हें प्रोजेक्ट समाप्त करने की बात कही है।
परिवार पालने का संकट
नौकरी से निकाले जाने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वह लंबे समय से कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जब कंपनी को जरूरत थी तो उस वक्त वह कंपनी के साथ खड़े थे, लेकिन अब मुश्किल की घड़ी में कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया है। ऐसे में उनके सामने परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है।
कर्मचारियों को नौकरी से निकालने तथा उनका वेतन रोकने की कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। - अमित खत्री, जिला उपायुक्त, गुरुग्राम

उद्यमियों ने मदद के लिए उपायुक्त का दरवाजा खटखटाया
गुरुग्राम। जिले की औद्योगिक इकाइयों के तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने लॉकडाउन के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं के समाधान और मदद के लिए मंगलवार को उपायुक्त का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करने में व्यक्तिगत तौर पर रुचि लें। उद्यमियों ने कहा कि लॉकडाउन के कारण उनकी इकाई बंद पड़ी है। इसके बावजूद उन्होंने सभी श्रेणी के कर्मचारियों को मार्च माह का पूरा वेतन दे दिया है, लेकिन वह अप्रैल माह का वेतन देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि कर्मचारियों को अप्रैल माह का वेतन सरकार ईएसआई कारपोरेशन, प्रोविडेंट फंड संगठन, लेबर वेलफेयर फंड से या फिर आर्थिक पैकेज के माध्यम से उनकी सहायता की जाए। इसके अलावा उन्होंने बिजली के बिलों में फिक्स चार्ज पूरी तरह माफ करने, लॉकडाउन के दौरान अनुमति प्राप्त उद्योगों के प्रबंधन को प्रशासन की ओर से परेशान न करने और गैर नियंत्रित औद्योगिक क्षेत्रों में भी उद्योग चलाने की अनुमति प्रदान करने करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed