फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 19 thousand women got themselves examined

Gurugram News: 19 हजार से अधिक महिलाओं ने कराई जांच

Sat, 30 May 2026 05:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
More than 19 thousand women got themselves examined
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार (एसएनएसपी) अभियान के तहत महिलाओं के लिए आयोजित स्वास्थ्य जांच अभियान लगातार जारी है। 15 अप्रैल से अब तक कुल 19,977 महिलाओं की जांच की जा चुकी है। अभियान के तहत 9 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा रही है। एसएनएसपी की नोडल अधिकारी डाॅ. सुशीला ने बताया कि एनीमिया, बीपी, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जा रही है। साथ ही उन्हें नियमित स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक उपचार सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। पीएमओ डाॅ. नीना ने बताया कि अस्पताल में आने वाली महिलाओं को आवश्यक दवाएं, काउंसलिंग और फॉलो-अप सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। टीम की ओर से उच्च जोखिम वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें अस्पताल में ही इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed